
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को रायसेन में 38 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सांदीपनी विद्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन से पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने पूजा-अर्चना की और फिर भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने विद्यालय की कक्षाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों के बीच काफी समय बिताया। उन्होंने बच्चों से सहज अंदाज में संवाद करते हुए उनके भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों के साथ गाया गीत और ली तस्वीरें एक छात्रा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद, शिवराज सिंह ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए ‘बच्चे मन के सच्चे, सारे जग की आंख के तारे...’ गीत गाया। छोटे बच्चों ने अपने हाथों से बनाई पेंटिंग और राखियां शिवराज सिंह चौहान को भेंट कीं। कक्षा दो के विद्यार्थियों ने उनसे ‘आई लव यू’ कहा तो उन्होंने भी उत्तर में ‘आई लव यू टू’ कहा। उन्होंने संगीत, गायन और नृत्य का अभ्यास कर रहे बच्चों से मुलाकात की, उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और तस्वीरें भी खिंचवाईं।
📍 स्थान: मध्य प्रदेश, भारत (Madhya Pradesh, India)
स्रोत (Source): Amar Ujala — MP
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *