
जीवाजी विश्वविद्यालय के बीए प्रथम वर्ष के परिणाम को लेकर विद्यार्थियों ने सोमवार को परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। दो दिन पूर्व घोषित परीक्षा परिणाम में कुल 13,823 विद्यार्थियों में से 6,935 छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री आई है, जबकि 550 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित हुए हैं। आधे से अधिक विद्यार्थियों के पूरक श्रेणी में आने के कारण छात्र-छात्राओं ने परिणाम में गड़बड़ी की गहरी आशंका जताई है। विरोध जताने पहुंचे विद्यार्थियों ने उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और परिणाम की निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी। परिणाम के आंकड़ों पर विवाद विश्वविद्यालय केआंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 13,823 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से केवल 6,338 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हो सके हैं। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री आने पर विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं सोमवार को जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। आंदोलित विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और प्रशासनिक भवन के सामने विरोध दर्ज कराया। छात्रों का कहना है कि यह उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में हुई लापरवाही का संकेत है।
📍 स्थान: मध्य प्रदेश, भारत (Madhya Pradesh, India)
स्रोत (Source): Amar Ujala — MP
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *