BREAKING NEWS
Aaj Tak LIVE TV: देश और मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें | National & State News Bansal News MP-CG Live: मध्य प्रदेश की सबसे सटीक और निष्पक्ष खबरें News18 MP Chhattisgarh Live: MP News Live | सीएम मोहन यादव के बड़े फैसले NDTV MP-CG Live: मध्य प्रदेश विशेष रिपोर्ट, विश्लेषण और दिनभर की खबरें IBC24 Live: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल | MP Breaking News Live Zee MP Chhattisgarh LIVE: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर | 24x7 Live TV आज का मौसम 25 अगस्त: 8 घंटों के अंदर 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट जीवाजी विश्वविद्यालय: बीए प्रथम वर्ष के परिणाम पर हंगामा, सात हजार छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री; प्रदर्शन रक्षाबंधन पर भीड़ से राहत: पश्चिम मध्य रेल की 8 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प वन विभाग में 4506 कर्मचारियों की पदोन्नति, सीएम यादव बोले-खाली पदों पर नई भर्ती की तैयारी बीएमएचआरसी में रोबोटिक सर्जरी की दस्तक,मोबाइल सेंटर में सर्जनों ने लिया तकनीक का व्यावहारिक अनुभव 50,800 रुपए UPI से और 70 हजार की नकद रिश्वत ली, लोकायुक्त ने TI सहित 4 पर केस दर्ज किया इंदौर में हिन्दू युवती के साथ दो युवक मिले, करणी सेना की शिकायत पर गिरफ्तार, साथी भाग गया दंपतियों के लिए बड़ी राहत, संतान प्राप्ति से जुड़ी जांच, इलाज और आईवीएफ की सुविधा अब एम्स में MP: प्रेमिका के बच्चों की हत्या करने वाले ने भी दी जान, कुएं में मिला शव; हाथ पर गुदवाया था संगीता नाम का टैटू
--:--:--
Loading...
🌡️ --°C Getting weather...

Eye Breaking News

Header
collapse
...
Home / आस्था / इंदौर में हिन्दू युवती के साथ दो युवक मिले, करणी सेना की शिकायत पर गिरफ्तार, साथी भाग गया

इंदौर में हिन्दू युवती के साथ दो युवक मिले, करणी सेना की शिकायत पर गिरफ्तार, साथी भाग गया

Aug 24, 2026  Eye Breaking News  2 views
इंदौर में हिन्दू युवती के साथ दो युवक मिले, करणी सेना की शिकायत पर गिरफ्तार, साथी भाग गया

इंदौर पुलिस ने लसूडिया क्षेत्र की एक होटल से एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है, जो एक हिंदू युवती के साथ होटल में रुका था। युवक का एक साथी होटल से भाग गया। आरोप है कि दोनों युवती को नशा करा रहे थे। उनके कमरे से शराब और आपत्तिजनक वस्तुएँ भी मिली हैं। पुलिस ने युवक के मोबाइल की जाँच की तो उसमें गांजे की तस्वीरें और कई युवतियों के साथ वॉट्सऐप चैटिंग मिली। होटल के कमरे से कंडोम और सेक्सवर्धक गोलियाँ भी मिली हैं।   होटल में हिंदू युवती के साथ दो युवकों के रुके होने की जानकारी करणी सेना के पदाधिकारियों को मिली थी। इसके बाद वे होटल पहुँचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुँची और होटल से दोनों युवकों को पकड़ने का प्रयास किया।   युवक से जब पुलिसकर्मियों और करणी सेना के पदाधिकारियों ने पूछा तो उसने अपना नाम लक्की बताया। जब उससे सख्ती की गई तो उसने कहा कि उसका नाम फैजान है और वह खजराना में रहता है। फैजान के साथ उसका साथी अमन भी था। वह होटल से भाग गया।   उसके बारे में बताया गया कि वह नकली पुलिसवाला बनकर लोगों से एमडी बरामद कर उन्हें केस में फँसाने की धमकी देता है और रुपये ऐंठता है। पुलिस ने फैजान के मोबाइल की भी जाँच की तो उसमें गांजे के अलावा चाकू और एमडी की पुड़िया की तस्वीर मिली। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि अमन और उसका दोस्त अवैध नशे के कारोबार में भी लिप्त हैं।जब फैजान को गिरफ्तार किया गया तो वह काफी नशे में था। पुलिस ने नशा उतरने के बाद उससे उसके दोस्त के ठिकाने के बारे में भी पूछताछ की।


📍 स्थान: मध्य प्रदेश, भारत (Madhya Pradesh, India)

स्रोत (Source): Amar Ujala — MP


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy