
रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने 8 विशेष ट्रेनों की 38 सेवाएं शुरू की हैं। इन ट्रेनों में आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह की अतिरिक्त यात्री सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रेलवे के इस इंतजाम से भोपाल, रीवा, जबलपुर, कोटा, सोगरिया, मथुरा और हजरत निजामुद्दीन जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। भोपाल-रीवा के बीच बढ़ाई सेवाएं भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट विशेष ट्रेन की अतिरिक्त सेवाएं चलाई जा रही हैं। ट्रेन संख्या 02155 भोपाल से 25 अगस्त को रात 10:25 बजे रवाना होकर सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02156 रीवा से 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02189 भोपाल से 26 और 27 अगस्त को रात 10:25 बजे चलेगी। रीवा से वापसी में ट्रेन संख्या 02190 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी। रीवा-भोपाल के बीच एक तरफा विशेष ट्रेन 02154 भी 29 अगस्त को चलेगी। जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन के बीच भी स्पेशल ट्रेन जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर विशेष ट्रेन की दो सेवाएं शुरू की गई हैं। ट्रेन संख्या 01701 जबलपुर से 29 अगस्त को रात 8:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01702 30 अगस्त को दोपहर 3:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें-शिक्षक भर्ती पदवृद्धि पर अड़े अभ्यर्थीः 4 दिन से अन्य-जल छोड़ कर बैठे नरेंद्र की हालत बिगड़ी, बोले तड़प रहे सोगरिया-मथुरा और कोटा मार्ग पर भी अतिरिक्त ट्रेनें सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित विशेष ट्रेन की 14 सेवाएं 24 से 30 अगस्त तक संचालित होंगी। ट्रेन संख्या 02921 सोगरिया से सुबह 8:30 बजे चलकर दोपहर 2:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके अलावा सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया विशेष ट्रेन की 8 सेवाएं और कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा विशेष ट्रेन की 6 सेवाएं भी संचालित की जाएंगी। रेलवे के अनुसार यात्रियों को इन विशेष ट्रेनों में ऑनलाइन अथवा कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों के माध्यम से आरक्षण की सुविधा मिलेगी।
📍 स्थान: मध्य प्रदेश, भारत (Madhya Pradesh, India)
स्रोत (Source): Amar Ujala — MP
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *