
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक स्थानीय जिप्सी चालक और दो युवक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने छात्रा और उसके स्कूल फ्रेंड को सुनसान इलाके में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर छात्रा के दोस्त को डराया-धमकाया और बंधक बना दिया गया। जानकारी के अनुसार घटना 19 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे की है। छात्रा का स्कूल फ्रेंड उससे मिलने पचमढ़ी आया था। बस स्टैंड पर उसकी मुलाकात जिप्सी चालक हरिओम से हुई। उस समय उसके साथ पवन बंसल और अभिषेक वंशकार भी मौजूद थे। तीनों ने दोनों को जिप्सी से घुमाने की बात कहकर दक्षिण स्काउट गाइड के पास जंगल की ओर ले गए।
📍 स्थान: मध्य प्रदेश, भारत (Madhya Pradesh, India)
स्रोत (Source): Amar Ujala — MP
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *