BREAKING NEWS
Aaj Tak LIVE TV: देश और मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें | National & State News Bansal News MP-CG Live: मध्य प्रदेश की सबसे सटीक और निष्पक्ष खबरें News18 MP Chhattisgarh Live: MP News Live | सीएम मोहन यादव के बड़े फैसले NDTV MP-CG Live: मध्य प्रदेश विशेष रिपोर्ट, विश्लेषण और दिनभर की खबरें IBC24 Live: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर 1 न्यूज चैनल | MP Breaking News Live Zee MP Chhattisgarh LIVE: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर | 24x7 Live TV आज का मौसम 25 अगस्त: 8 घंटों के अंदर 13 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की रफ्तार से हवा; IMD अपडेट जीवाजी विश्वविद्यालय: बीए प्रथम वर्ष के परिणाम पर हंगामा, सात हजार छात्र-छात्राओं को सप्लीमेंट्री; प्रदर्शन रक्षाबंधन पर भीड़ से राहत: पश्चिम मध्य रेल की 8 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी, यात्रियों को मिलेगा अतिरिक्त विकल्प वन विभाग में 4506 कर्मचारियों की पदोन्नति, सीएम यादव बोले-खाली पदों पर नई भर्ती की तैयारी बीएमएचआरसी में रोबोटिक सर्जरी की दस्तक,मोबाइल सेंटर में सर्जनों ने लिया तकनीक का व्यावहारिक अनुभव 50,800 रुपए UPI से और 70 हजार की नकद रिश्वत ली, लोकायुक्त ने TI सहित 4 पर केस दर्ज किया इंदौर में हिन्दू युवती के साथ दो युवक मिले, करणी सेना की शिकायत पर गिरफ्तार, साथी भाग गया दंपतियों के लिए बड़ी राहत, संतान प्राप्ति से जुड़ी जांच, इलाज और आईवीएफ की सुविधा अब एम्स में MP: प्रेमिका के बच्चों की हत्या करने वाले ने भी दी जान, कुएं में मिला शव; हाथ पर गुदवाया था संगीता नाम का टैटू
--:--:--
Loading...
🌡️ --°C Getting weather...

Eye Breaking News

Header
collapse
...
Home / आस्था / इंदौर में मंगलवार को 24 घंटे का शडटाउन, शहर में दो दिन रहेगा जलसंकट

इंदौर में मंगलवार को 24 घंटे का शडटाउन, शहर में दो दिन रहेगा जलसंकट

Aug 24, 2026  Eye Breaking News  1 views
इंदौर में मंगलवार को 24 घंटे का शडटाउन, शहर में दो दिन रहेगा जलसंकट

इंदौर में नर्मदा लाइन के अलग-अलग कामों के लिए मंगलवार को नगर निगम नर्मदा लाइन पूरे दिन के लिए बंद रखेगा। इसका असर दो दिन शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पर पड़ेगा। दो दिन शहर की टंकियाँ ठीक से नहीं भर पाएँगी और शहर के बड़े हिस्से में नल नहीं आएँगे। पश्चिमी क्षेत्र की पाँच टंकियाँ यशवंत सागर तालाब के पानी से भरती हैं। उस इलाके में जलापूर्ति प्रभावित नहीं होगी।   शटडाउन के दौरान महूनाका क्षेत्र में एक वाल्व बदला जाएगा। इसके अलावा बिलावली क्षेत्र में 1200 एमएम पाइपलाइन के लीकेज को सुधारा जाएगा। वहीं, राजेंद्र नगर ब्रिज के नीचे पुरानी पाइपलाइन में लीकेज के सुधार के साथ इंटरकनेक्शन का काम और नया वाल्व लगाया जाएगा। इन कामों को पूरा करने के लिए अफसरों ने एक दिन की मियाद तय की है। मंगलवार सुबह जलूद से सप्लाई बंद की जाएगी।   शटडाउन के कारण अन्नपूर्णा, स्कीम नंबर 103, छत्रीबाग, राजमोहल्ला, द्रविड़ नगर, लोकमान्य नगर, महाराणा प्रताप नगर, नरवल, कुशवाह मोहल्ला, टिगरिया, बाणगंगा, सुभाष चौक, सदर बाजार, जिंसी हाट, मल्हार आश्रम, गांधी हॉल, भक्त प्रह्लाद नगर, एमओजी लाइन और जय हिंद नगर की टंकियाँ पूरी तरह खाली रहेंगी। वहीं, 26 अगस्त को पूर्वी क्षेत्र की टंकियाँ भी कम मात्रा में ही भरी जा सकेंगी। इस कारण वहाँ भी कम दबाव से नल आएंगे।   जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि जिन इलाकों में नल नहीं आएँगे, वहाँ पानी के टैंकरों से जल वितरण किया जाएगा। मरम्मत का काम यदि जल्दी खत्म हो जाता है तो पंप फिर शुरू कर दिए जाएंगे।


📍 स्थान: मध्य प्रदेश, भारत (Madhya Pradesh, India)

स्रोत (Source): Amar Ujala — MP


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy